असम

एक मॉडल समेत 6 आरोपियों को व्यवसायी पर गोलीबारी के मामले में किया गया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
6 Jun 2022 2:29 PM GMT
एक मॉडल समेत 6 आरोपियों को व्यवसायी पर गोलीबारी के मामले में किया गया गिरफ्तार
x

नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: इस कड़ी में सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्रतीक विजय कुमार थुबे ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सेरफानगुरी थाना अंतर्गत नाराबाड़ी में गत शनिवार रात 8.25 बजे हुई व्यवसायी पर की गयी गोलीबारी के मामले में कोकराझार थाने में 120बी/121/121ए/122/326/307/387 आईपीसी और आरडब्ल्यू 24/25 (1ए)/27/ सब सेक्शन 22 आर्मस एक्ट 10/13/17/18 यूएपी अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मामले में एक मॉडल समेत 06 संदिग्ध आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। पूछताछ में पुलिस को कई हम तथ्य मिले हैं। उन तथ्यों के आधार पर पुलिस को पूरा विश्वास है कि जल्द ही इस मामले के अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी इस घटना में शामिल हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि नाराबाड़ी में शनिवार की रात 8.25 बजे अपनी दुकान में बैठे सुनील मंडल (45) नामक व्यवसायी को बाइक से आए दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर घटनास्थल से फरार हो गये। गोलीबारी में घटना सुनील मंडल को इलाज के लिए बंगाईगांव स्थित लोअर असम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सेरफानगुरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना कर इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू की। इसी बीच उप पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पानेसर के नेतृत्व एक अभियान चलाया गया। अभियान में दो संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। दोनों युवकों की पहचान मृदुल राय (26, कचूगांव) और उत्तम राय (24, नाराबाड़ी) का के रूप में किया गया है। वहीं रविवार को गौर चंद्र राय (38, नाराबाड़ी), निर्मल दास (32, चराइखोला), कोकराझार की एक मॉडल और उसके पति को भी गिरफ्तार किया गया है।

Next Story