असम

डिब्रूगढ़ और कछार में 13 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Admin Delhi 1
19 Nov 2022 5:53 PM IST
डिब्रूगढ़ और कछार में 13 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
x

गुवाहाटी: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेता अरुण कुमार भट्टाचार्जी के कथित सहयोगी 13 माओवादियों ने असम में आत्मसमर्पण कर दिया। विशेष पुलिस महानिदेशक सिंह ने ट्वीट किया कि डिब्रूगढ़ और कछार में 13 लोगों हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में शामिल हो गए। भट्टाचार्जी को कछार में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि सभी कैडरों ने आत्मसमर्पण के लिए उनसे संपर्क किया।

पुलिस के अनुसार भट्टाचार्जी को असम में भाकपा (माओवादी) की एक राज्य-स्तरीय समिति गठित करने और माओवादी प्रभावति झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेंलगाना और आंध्र प्रदेश के बीच लाल गलियारा बनाने का काम दिया गया था।

Next Story