राज्य

असम: भांगागढ़ पुलिस ने चोरी की बाइक की बरामद

Admin Delhi 1
11 March 2022 2:54 PM IST
असम: भांगागढ़ पुलिस ने चोरी की बाइक की बरामद
x

असम क्राइम न्यूज़ अपडेट: गुवाहाटी के भांगागढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर शुक्रवार को चोरी की एक बाइक बरामद किया है। गुरुवार को बाइक चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अभियान चलाकर भांगागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के वनगांव इलाके से चोरी की बाइक को बरामद किया है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस इस संबंध में पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Next Story