अरुणाचल प्रदेश

यात्रा वृत्तांत लिखने का ख्याल आया तो 2 दोस्त अरुणाचल प्रदेश से लद्दाख तक की पैदल यात्रा करने निकल पड़े

Shiddhant Shriwas
1 July 2022 2:59 PM GMT
यात्रा वृत्तांत लिखने का ख्याल आया तो 2 दोस्त अरुणाचल प्रदेश से लद्दाख तक की पैदल यात्रा करने निकल पड़े
x

ईटानगर। मन में यात्रा वृत्तांत लिखने का ख्याल आया तो 2 दोस्त अरुणाचल प्रदेश से लद्दाख तक की पैदल यात्रा करने निकल पड़े। इन दोनों ही दोस्तों ने अपनी इस यात्रा को 'वाकिंग इन इंडिया' का नाम दिया है। अरुणाचल प्रदेश से सत्यजीत पवार और विश्वजीत सरकार हाल ही में अपनी इस यात्रा के दौरान देश के कई राज्यों से होकर गुजर रहे हैं।

इप दोनों का कहना है कि उनकी यह यात्रा 10 अप्रैल से शुरू हुई थी। उनके जज्बे को देखकर हर किसी ने सलाम किया है। सत्यजीत पवार ने बताया कि वह रायगढ़ महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। विश्वजीत सरकार ने बताया कि वे मालदा बंगाल के रहने वाले हैं और मुंबई में ज्वैलर्स का काम करते हैं। दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई और दोस्ती हो गई।

दोनों ने बताया कि हम लोग कुछ अलग करने की इच्छा रखते हैं तो सोचा कि देश के एक छोर से दूसरे छोर तक पैदल यात्रा करें और इस यात्रा वृत्तांत पर 'अरुणाचल टू लद्दाख' नाम से एक पुस्तक लिखेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को यात्रा शुरू किए 78 दिन हो गए। उन्होंने बताया कि रास्ते में किसी होटल या ढाबे पर रात्रि विश्राम करते हैं। फिर सुबह छह बजे से आगे की यात्रा पर निकल पड़ते हैं।

Next Story