अरुणाचल प्रदेश

वरिष्ठ अधिकारी ने दी जानकारी, अरुणाचल में कोरोना का एक भी मामला नहीं आया सामने, 55,043 मरीज संक्रमण मुक्त

Gulabi
3 Jan 2022 2:38 PM IST
वरिष्ठ अधिकारी ने दी जानकारी, अरुणाचल में कोरोना का एक भी मामला नहीं आया सामने, 55,043 मरीज संक्रमण मुक्त
x
अरुणाचल में कोरोना का एक भी मामला नहीं आया सामने
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 (COVID-19 in Arunachal Pradesh) का एक भी नया मामला सामने नहीं आया और कुल संक्रमितों की संख्या 55,343 बनी हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 282 हो गई।
अधिकारी ने बताया कि 55,043 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश में 18 मरीजों का उपचार चल रहा है।
राज्य टीकाकरण अधिकारी के अनुसार, डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने बताया कि 14.62 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की खुराक अब तक दी जा चुकी है।
Next Story