अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश में पिस्तौल और गोलियां भी बरामद, NSCN-R गुट का एक उग्रवादी गिरफ्तार

Deepa Sahu
7 Jan 2022 10:08 AM GMT
अरुणाचल प्रदेश में पिस्तौल और गोलियां भी बरामद, NSCN-R गुट का एक उग्रवादी गिरफ्तार
x
अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले से प्रतिबंधित एनएससीएन-आर (NSCN-R) गुट का एक उग्रवादी गिरफ्तार (militant arrested in Arunachal) किया गया।

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले से प्रतिबंधित एनएससीएन-आर (NSCN-R) गुट का एक उग्रवादी गिरफ्तार (militant arrested in Arunachal) किया गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उग्रवादी के पास से पिस्तौल और गोलियां भी बरामद हुई हैं।

चांगलांग के पुलिस अधीक्षक मिहिन गाम्बो (SP Mihin Gambo) ने बताया कि स्वंयभू लेफ्टिनेंट साल्हाप जुगली उर्फ सालनांग (46) को असम राइफल्स (Assam Rifles) और पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान कांटग सर्कल के जोंगसुम गांव से गिरफ्तार किया गया।
सालनांग के पास से इटली में निर्मित पिस्तौल और छह गोलियां जब्त की गईं। अधिकारी ने बताया कि उग्रवादी (militant in Arunachal) जिले में जबरन वसूली करता था। उन्होंने बताया कि उग्रवादी गुट के एक अन्य सदस्य बंसम हांगफुक (33) ने बुधवार को सुरक्षा बलों के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया था। हांगफुक यतदाम सर्कल के वातलोम गांव का रहने वाला है।


Next Story