अरुणाचल प्रदेश

किरेन रिजिजू और सीएम पेमा खांडू ने साथ में खेला वॉलीबॉल, तीरंदाजी का भी साधा निशाना

Deepa Sahu
13 Nov 2021 2:11 PM GMT
किरेन रिजिजू और सीएम पेमा खांडू ने साथ में खेला वॉलीबॉल, तीरंदाजी का भी साधा निशाना
x
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) कभी भी नई चीजें ट्राई करने से नहीं चूकते हैं।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) कभी भी नई चीजें ट्राई करने से नहीं चूकते हैं। उन्हें हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के दौरे पर देखा गया। इस दौरान किरेन रिजिजू ने तीरंदाजी में हाथ आजमाया और नदी के किनारे वॉलीबॉल भी खेला। उनके साथ अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (Pema Khandu) भी थे। उन्होंने भी रिजिजू के साथ खेल आयोजनों में भी हिस्सा लिया। हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले रिजिजू ने कू ऐप पर इस दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें मंत्री ने कहा कि उनकी टीम पेमा खांडू इलेवन ने मैच जीत लिया। एक फोटो में रिजिजू और खांडू धनुष से निशाना साधा रहे हैं। वहीं अगली फोटो में दोनों नेता वॉलीबॉल खेल रहे हैं।

रिजिजू ने कू ऐप पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले का दौरा करते हुए सुबनसिरी नदी तट पर तीरंदाजी और इस दौरान वॉलीबॉल भी खेला। पेमा खांडू इलेवन की हमारी टीम ने मैच जीता।"फिटनेस के प्रति उत्साही रिजिजू को इस अंदाज में देखकर कई यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी सराहना की है। रिजिजू अक्सर लोगों को मोटिवेट करने के लिए हेल्थ और फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं। कभी-कभी वह अपने गाने और डांस स्किल का भी जलवा बिखेरते हैं।

हाल ही में, केंद्रीय कानून मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में स्थानीय लोगों के साथ डांस किया। इस वीडियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ध्यान आकर्षित किया और उन्होंने रिजिजू को "एक कुशल डांसर" कहा था। लोगों को भी उनका ये वीडियो पसंद आया था। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, "केन्द्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी डिसेंट डांसर हैं। अरुणाचल प्रदेश की जीवंत और गौरवशाली संस्कृति को देखकर अच्छा लगा।"


Next Story