- Home
- /
- राज्य
- /
- अरुणाचल प्रदेश
- /
- भीषण सड़क दुर्घटना:...
अरुणाचल प्रदेश
भीषण सड़क दुर्घटना: नदी से निकाले गए चार लोगों के शव
Deepa Sahu
14 Feb 2022 5:37 PM IST

x
अरुणाचल प्रदेश के सूदूरवर्ती क्रो दादी जिले में भीषण सड़क दुर्घटना (horrific road accident Arunachal) में रविवार देर रात तक बचाव अभियान में चार यात्रियों के शव नदी से निकाल लिए गये।
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के सूदूरवर्ती क्रो दादी जिले में भीषण सड़क दुर्घटना (horrific road accident Arunachal) में रविवार देर रात तक बचाव अभियान में चार यात्रियों के शव नदी से निकाल लिए गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कल अपराह्न सदूरवर्ती क्रो दादी जिले में यांगते-टली सड़क दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वाहन कुमेय नदी में जा गिरा।
घटना में चार महिलाओं की मौके पर मौत हो गयी और अन्य 15 घायल हो गए, जिनमें से नौ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना कुमेय पुल के पास कुबा में हुई, जो जिला मुख्यालय पालिन से 85 किलोमीटर दूर है। क्रा दादी के पुलिस अधीक्षक दुसु कालिंग ने बताया कि बोलेरो वाहन में 19 लोग सवार थे, जिसमें अधिकतर महिलाएं थी। यह वाहन एडीसी मुख्यालय टसली से जिला मुख्यालय की ओर जा रहा था।
वाहन में सवार सभी लागों एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर को लौट रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान दोहू पोयुम, नीछ मेनिया, टोकु यांचि और गोडा यायक के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के बाद सभी घायलों को पालिन अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए इटानगर अस्पताल भेजा गया है।
Next Story





