अरुणाचल प्रदेश

BJP प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने साधा निशाना

Shantanu Roy
16 Feb 2023 2:53 PM IST
BJP प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने साधा निशाना
x
बड़ी खबर
नाहन। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामी के चलते अभी तक सीमैंट प्लांट विवाद नहीं सुलझ पाया है। इसके चलते हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। ये बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सीमैंट प्लांट बंद होने के चलते हजारों प्रवासी कामगारों को यहां से पलायन करना पड़ा है। स्थानीय लोग अब रोजगार के लिए भटक रहे हैं। सरकार ट्रक ऑप्रेटर्ज और सीमैंट प्लांट प्रबंधन के बीच उत्पन्न विवाद को सुलझा नहीं पा रही है। प्लांट बंद होने से 3 हजार से अधिक ट्रक ऑप्रेटर्ज बेरोजगार हो गए हैं और करीब 5 हजार छोटे कारोबारियों को भी नुक्सान उठाना पड़ रहा है। सुरेश कश्यप ने कहा कि जनता को कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों के पूरा करने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी से प्रदेश में भाजपा ने 620 कार्यालय बंद करने के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की है जो 25 फरवरी तक चलेगा। 25 फरवरी के बाद जिला स्तर पर प्रदर्शन होंगे। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से काम करते हुए सरकार ने सैंकड़ों संस्थान बंद कर दिए जो न्यायसंगत नहीं हैं।
Next Story