अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश : दो लोगों ने राजधानी ईटानगर में एक महिला के साथ 20 लाख रुपए की ठगी

Shiddhant Shriwas
26 Aug 2022 12:24 PM GMT
अरुणाचल प्रदेश : दो लोगों ने राजधानी ईटानगर में एक महिला के साथ 20 लाख रुपए की ठगी
x
महिला के साथ 20 लाख रुपए की ठगी

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में नकली भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी बनकर दो लोगों ने राजधानी ईटानगर में एक महिला के साथ 20 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ईटानगर के एसपी जिमी चिराम ने इसकी जानकारी दी।

चिराम ने बताया कि, यह गिरोह असम से संचालित है जहां इसे लोकल सपोर्ट मिलता था। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने ने बताया कि, यह गिरोह पहले भी देश के अलग-अलग हिस्सों में इनकम टैक्स, आरबीआई और अन्य सरकारी संस्थान व मंत्रालय के अधिकारी होने के नाम पर अपराधियों ने धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया है।


Next Story