अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश : इन 5 संतरों का स्वाद ? जानिए जीआई टैग वाले नारंगी की खासियत

Shiddhant Shriwas
11 Jun 2022 8:01 AM GMT
अरुणाचल प्रदेश : इन 5 संतरों का स्वाद ? जानिए जीआई टैग वाले नारंगी की खासियत
x

कई मशहूर फलों में भारत के संतरे (Indian Orange) भी फलों को पसंद करने वाले लोगों के बीच खासे पॉपुलर हैं। वनइंडिया हिंदी के इस आलेख में हम बताएंगे पांच स्पेशल संतरों के बारे में। महाराष्ट्र के दो, कर्नाटक, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के एक-एक संतरों को उनकी विशेषता के कारण जीआई टैग दिया गया है। जिन ऑरेंज को जीआई टैग दिए गए हैं, इनमें हर एक की अपनी खासियत है। संतरे की खेती (orange farming) के बाद ताजे फलों का उपयोग आम तौर पर जूस के लिए किया जाता है। इसके अलावा संतरे का कई और तरीकों से भी इस्तेमाल किया जाता है। विशेष रिपोर्ट में पढ़िए संतरों की विशेषता संतरा खाने से सेहत में लाभ संतरे को लंबे समय से पौष्टिक और स्वादिष्ट आहार के के रूप में जाना जाता है। संतरे का साइट्रस (Citrus) अच्छे स्वाद के अलावा सेहत के लिए भी अच्छा होता है। इसका सेवन हृदय रोग को रोकने में मददगार होता है, क्योंकि संतरे पोटेशियम से भरपूर होते हैं। संतरे के फाइटोकेमिकल्स (phytochemicals) कैंसर से बचाव कर सकते हैं। इसके अलावा संतरा कई सामान्य बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी कारगर है। by TaboolaSponsored Links Coolest Mattress in India The Sleep Company Mattress with the coolness of ICEFOAM™ Doctor Dreams फलों की खेती को बढ़ावा 2017-18 के बाद भारत में संतरों के उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी हुई है। 2017-18 में 51.01 लाख टन, 2018-19 में 62.43 लाख टन संतरे का उत्पादन हुआ। 2019-20 में 63.97 लाख टन से अधिक संतरे का उत्पादन हुआ। भारत के बड़े संतरा उत्पादक राज्यों में मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं। बता दें कि संतरे की खेती जैसे उद्यम को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार बागवानी के एकीकृत विकास के लिए मिशन (MIDH) चला रही है। अप्रैल 2015 से कार्यान्वित इस मिशन के तहत फल, सब्जियों, के अलावा मशरूम, मसाले, फूल, सुगंधित पौधे, नारियल, काजू और कोको जैसे उत्पादों की खेती को शामिल किया गया है। MIDH के अंतर्गत सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आते हैं। कर्नाटक का संतरा, एसिड और चीनी का उत्कृष्ट मिश्रण संतरों के विशेष गुणों के आधार पर सरकार की ओर से जीआई टैग दिए जाते हैं। कर्नाटक के कूर्ग ऑरेंज (Coorg Orange) को जीआई टैग दिया गया है। कूर्ग संतरा पश्चिमी घाट के पहाड़ी क्षेत्र में उगाया जाता है। यह किस्म मध्यम आकार की, टाइट छिलके वाली, पीले रंग की, गहरे नारंगी रंग की गूदे वाली होती है। कूर्ग ऑरेंज कर्नाटक के कोडागु, हासन और चिकमगलूर जिलों में उगाया जाता है। कैसा होता है पेड़ कूर्ग भारत के पश्चिमी घाटों में स्थित एक पहाड़ी क्षेत्र है। कूर्ग मैंडरिन संतरे (mandarin oranges) के लिए प्रसिद्ध है। कूर्ग संतरे की विशेषता गहरे नारंगी रंग का गूदा, कोमल, रसदार फल है। इसमें भरपूर स्वाद होता है। एसिड और चीनी के उत्कृष्ट मिश्रण इसकी गुणवत्ता को और बेहतर बनाता है। कूर्ग संतरे के पौधे की शाखाएं काफी फैली हुई होती हैं। जड़ से 1-2 मीटर की ऊंचाई पर शाखाएं फैलनी शुरू हो जाती हैं। शाखाएं मुख्य तने पर स्पाइरल (घुमावदार) रूप में होती हैं। इसकी टहनियां बहुत पतली होती हैं।

Next Story