अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश: डारिया हिल में शानदार नजारा, 34 साल बाद हुई बर्फबारी

Kunti Dhruw
6 Feb 2022 1:27 PM GMT
अरुणाचल प्रदेश: डारिया हिल में शानदार नजारा, 34 साल बाद हुई बर्फबारी
x
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के पास डारिया हिल में रविवार सुबह शानदार नजारा देखने को मिला।

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के पास डारिया हिल में रविवार सुबह शानदार नजारा देखने को मिला। दरअसल, यहां 34 साल बाद बर्फबारी का दृश्य देखने को मिला। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के रूपा कस्बे में भी दो दशक बाद बर्फबारी हुई है। सीमांत राज्य के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे तवांग (10,200 फीट), बोमडिला (7,923 फीट), मेचुखा (6,200 फीट), जीरो (5,5538 फीट) और ईटानगर के पास डारिया हिल, पश्चिम कामेंग जिले में रूपा शहर, दिरांग शहर और दिबांग घाटी में अनिनी में शनिवार को भारी बर्फबारी हुई।

डारिया हिल में पिछली बार 1988 में बर्फबारी हुई थी
एक अधिकारी ने बताया कि तवांग और बोमडिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हर साल बर्फबारी होती है लेकिन डारिया हिल में 34 साल बाद बर्फबारी हुई है क्योंकि यहां पिछली बार 1988 में बर्फबारी हुई थी। अधिकारी ने कहा कि रूपा शहर में 20 साल बाद, दिरांग शहर में लगभग 15 साल बाद बर्फबारी हुई, जबकि दिबांग घाटी में अनिनी में पांच साल बाद बर्फबारी हुई।


Next Story