- Home
- /
- राज्य
- /
- अरुणाचल प्रदेश
- /
- अरुणाचल प्रदेश :...
अरुणाचल प्रदेश : भारत-चीन बॉर्डर के पास एक बार फिर चीनी सेना की गतिविधि देखी गई

अरुणाचल प्रदेश स्थित भारत-चीन बॉर्डर के पास एक बार फिर चीनी सेना की गतिविधि देखी गई है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) अरुणाचल प्रदेश से लगी सीमा के पास निर्माण कार्य कर रही है। ये निर्माण कार्य बड़ी-बड़ी मशीनें लाकर किया जा रहा है। राज्य के अंजॉ जिले के स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास चीनी सेना की कंस्ट्रक्शन में काम आने वाली भारी मशीनों को काम करते हुए देखा गया है। अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले के लोगों के मुताबिक, PLA के सैनिक भारतीय सीमा के नजदीक स्थित चागलगाम के हाडीगारा-डेल्टा 6 इलाके में निर्माण कार्य कर रहे हैं।कंस्ट्रक्शन गतिविधियों का ये वीडियो 11 अगस्त 2022 को रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो में एक पहाड़ी इलाके में कुछ लोग मशीनों के जरिए पहाड़ तोड़ते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने ये जानकारी दी। अरुणाचल प्रदेश में LAC के नजदीक रहने वाले लोगों ने चीन की इस कथित घुसपैठ पर गंभीर चिंता जताई है। भारत-चीन सीमा (LAC) के पास चागलाम भारत की आखिरी एडमिनिस्ट्रेटिव पोस्ट है। चागलाम के बारे में सूत्रों ने बताया कि यहां एक आम आदमी को पहुंचने में करीब 4 दिन का वक्त लगता है।





