अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश : नाहरलगुन में एक घर से 50 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा किया बरामद

Shiddhant Shriwas
27 Jun 2022 12:08 PM IST
अरुणाचल प्रदेश : नाहरलगुन में एक घर से 50 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा किया बरामद
x

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने नाहरलगुन में एक घर से 50 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा बरामद किया और एक महिला को गिरफ्तार किया। राजधानी परिसर क्षेत्र में एक दंपती के नशीले पदार्थों की तस्करी करने की खुफिया सूचना मिलने पर राजधानी पुलिस द्वारा पुलिस की विशेष टीम गठित कर नाहरलागुन के गोलानल्लाह क्षेत्र स्थित घर में छापेमारी की गयी। राजधानी के एसपी जिमी चिराम ने कहा कि आरोपी पति अभी फरार है, वहीं पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी ने बताया कि घर की तलाशी के दौरान पुलिस टीम को 525.97 किलो गांजा मिला। टीम ने एक .32 पिस्तौल के अलावा 50,000 रुपये की नकदी भी जब्त की। पुलिस ने एक एसयूवी वाहन के साथ सामग्री को जब्त कर लिया।
महिला को नाहरलगुन पुलिस ने पिछले साल जुलाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार भी किया था और जमानत पर बाहर थी। एसपी ने कहा, नशीले पदार्थों के स्रोत का पता लगाने और दंपति से जुड़े सभी तस्करों और खरीदारों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि नाहरलगुन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।अरुणाचल प्रदेश : नाहरलगुन में एक घर से 50 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा किया बरामद
Next Story