अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश : आग उगल रही दिल्ली को 'लू' से राहत नहीं, जानिए कब पहुंचेगा मानसून?

Shiddhant Shriwas
8 Jun 2022 10:37 AM GMT
अरुणाचल प्रदेश : आग उगल रही दिल्ली को लू से राहत नहीं, जानिए कब पहुंचेगा मानसून?
x

जनता से रिश्ता | देश की राजधानी इस वक्त भंयकर लू की चपेट में हैं, लोगों का बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है तो वहीं दिल्ली में आज और कल कोई राहत नहीं मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी की आशंका को व्यक्त किया है और उसने पहले से ही यहां हीटवेव के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है। हालांकि वो ये जरूर कह रहा है कि अगले हफ्ते से एक बार फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिससे कि बारिश होने के आसार बने हुए हैं और इस कारण दिल्ली के तापमान में 2-3 डिग्री तक का पारा गिर सकता है।

दिल्ली में मानसून 25 जून के आसपास पहुंचेगा

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में मानसून 25 जून के आसपास पहुंचेगा लेकिन उससे पहले दिल्ली में प्रीमानसून गतिविधियां लागू होंगी, जिसके लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। जो हाल दिल्ली का इस वक्त वो पूरे उत्तर भारत का भी है।

मौसम विभाग ने यहां पर अलर्ट जारी किया दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा,यूपी और एमपी में लू का आतंक रहेगा और इसलिए मौसम विभाग ने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज लोगों को चुभने वाली गर्मी झेलनी पड़ेगी और आज अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है और लोगों को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा।

Next Story