- Home
- /
- राज्य
- /
- अरुणाचल प्रदेश
- /
- Arunachal: बच्चियों से...
अरुणाचल प्रदेश
Arunachal: बच्चियों से दुर्व्यवहार का आरोप, आरोपी की भीड़ ने ली जान
Tara Tandi
13 July 2025 7:21 AM IST

x
Itanagar ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश की लोअर दिबांग घाटी के रोइंग कस्बे में पड़ोसी राज्य असम से आए एक प्रवासी युवक की भीड़ ने कथित तौर पर कई बच्चियों का यौन शोषण करने के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद शहर में कफ्यरू लगा दिया गया। आरोपी युवक की पहचान बोंगईगांव के रियाज उल कुरीम (19) के रूप में हुई है। उसे स्कूल में कथित तौर पर कई छात्रओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। लड़कियों के माता-पिता ने स्कूल के अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी।
अभिभावकों ने युवक को पकड़ा और उसकी पिटाई की। बाद में पुलिस ने उसे लोगों की गिरफ्त से बचाकर हिरासत में लिया। हालांकि, बाद में भीड़ ने पुलिस थाने में घुसकर युवक को बाहर निकाला और उसकी जमकर पिटाई की। जब युवक को भीड़ से बचाकर अस्पताल ले जाया गया तो लोगों ने पीछा करके उसे फिर से पीटा और अंतत: उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक स्कूल के पास एक निर्माण स्थल पर काम करता था। इस मामले में अब तक 6 से 9 साल की उम्र की 8 नाबालिग बच्चियों की चिकित्सा जांच की गई है।
लोअर दिबांग घाटी के पुलिस अधीक्षक रिंगू नगूपोक ने कहा कि युवक ने एक सप्ताह की अवधि में स्कूल के छात्रवास में रहने वाली बच्चियों का कथित यौन उत्पीड़न किया। जांच से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने बताया कि छात्रवास में सुरक्षा ढांचा मजबूत नहीं था और दरवाजों पर ताले नहीं थे जिससे बच्चे असुरक्षित थे। पुलिस ने बाल यौन शोषण के अनेक मामलों के साथ ही भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या का मामला भी दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि रोइंग कस्बे में कफ्यरू लगा दिया गया है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार कस्बे में हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं।
TagsArunachal बच्चियोंदुर्व्यवहार आरोपआरोपी भीड़ ली जानArunachal girlsabuse allegationsaccused killed by mobजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





