राज्य

ड्रग्स केस में गिरफ्तार हो चुकी है अंजलि की दोस्त निधि

Kajal Dubey
7 Jan 2023 12:33 PM IST
ड्रग्स केस में गिरफ्तार हो चुकी है अंजलि की दोस्त निधि
x
डेथ केस : रात अंजलि की मौत के मामले में उसकी दोस्त निधि से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बीच, निधि को लेकर नई और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, निधि पहले ड्रग्स केस में गिरफ्तार हो चुकी है। यूपी पुलिस ने साल 2020 में उसे आगरा से गिरफ्तार किया था। उसके साथ दो लड़के भी पकड़ाए थे। तब ये लोग कार में तेलंगाना से गांजा लेकर आए थे। अभी सभी लोग जमानत पर बाहर हैं। मामले में पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।
इस बीच, अंजलि का परिवार लगातार बयानबाजी कर रही है। अब अंजलि की बहन और मौसी ने खुलासा किया है कि छह महीने पहले भी अंजलि को मारने की कोशिश की गई थी। तब भी उसकी स्कूटी को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे उसे गंभीर चोट पहुंची थी और 15 दिन तक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।
Next Story