आंध्र प्रदेश

अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या

Rani Sahu
25 Aug 2023 5:04 PM GMT
अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या
x
चित्तूर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में अवैध संबंध के संदेह में एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। युवक का शव उसके घर पहुंचाने के बाद पुलिस ने दो महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पीड़ित परिवार को शक है कि महिलाएं हत्या में शामिल हो सकती हैं।
पुलिस के मुताबिक, गुडुपल्ले मंडल के गुड़ी कोट्टूर गांव का 25 वर्षीय विनोद कुमार गुरुवार शाम कुप्पम शहर आया था। उसने एक लॉज के एक कमरे एंट्री की थी। बाद में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
दो महिलाओं ने युवक को अस्वस्थ बताकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में महिलाओं ने विनोद का शव घर पहुंचाया।
मृतक के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कुप्पम एरिया अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
Next Story