
- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- युवक ने प्रेमिका के...
आंध्र प्रदेश
युवक ने प्रेमिका के परिवार पर किया जानलेवा हमला, 11 लोग घायल
Shantanu Roy
24 Oct 2022 10:54 AM GMT

x
बड़ी खबर
आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के एक युवक ने रॉड और चाकू से एक परिवार के 11 सदस्यों पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार की फिरंगीपुरम की है। आरोपी का नाम पेराम एडुकोंडालु है। पेराम ने जिन लोगों पर हमला किया, वह उस लड़की का परिवार है, जिससे वह प्यार करता था।
महिला की सगाई से था नाराज
दरअसल, महिला के परिवार ने उसकी सगाई किसी और से कर दी थी। पेराम इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहा था कि महिला की सगाई किसी और से हो गई है। इसी बात से गुस्साए पेराम ने महिला और उसके पूरे परिवार पर हमला कर दिया।
सभी अस्पताल में भर्ती
हमले में महिला और उसके परिवार के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को गुंटूर जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि अन्य नौ लोगों को नरसरावपेट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story