- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- Visakhapatnam: मंदिर...
आंध्र प्रदेश
Visakhapatnam: मंदिर की दीवार गिरने से 8 की मौत, कई घायल
Tara Tandi
30 April 2025 12:59 PM IST

x
Visakhapatnam विशाखापट्नम: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बुधवार सुबह सिम्हाचलम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सरकार ने यह जानकारी दी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बात की है। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है।
नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सिम्हाचलम में सात श्रद्धालुओं की मौत से बेहद दुखी हूं.. परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं हालात पर करीब से नजर रख रहा हूं और पीड़ितों को तत्काल सहायता दिए जाने और हालात पर नजर बनाए रखने का आदेश दिया है।’’ तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने भी मंदिर की दीवार गिरने से श्रद्धालुओं के मारे जाने की घटना पर शोक व्यक्त किया है। राज्य की गृह मंत्री वी अनीता ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि इलाके में भारी बारिश के कारण मिट्टी धंस गई जिससे दीवार गिर गई।
सिम्हागिरि बस स्टैंड से घाट रोड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास टिकट खरीदने के लिए लगी लोगों की कतार पर यह दीवार गिर गिरी। राज्य की गृह मंत्री अनीता ने संवाददाताओं को बताया कि रात भर तेज हवाएं चलने और भारी बारिश के कारण मिट्टी धंस गई, जिससे दीवार गिर गई। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त अनीता मंदिर में मौजूद थीं और जानकारी मिलने पर वह तत्काल घटनास्थल पहुंचीं।
उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी बारिश में भीग गए थे। जैसे ही मैं मंदिर से बाहर आई, मुझे घटना की जानकारी दी गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।’’ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य अधिकारियों की टीम बचाव अभियान संचालित कर रही हैं।
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों के अनुसार आठ श्रद्धालु मलबे में फंसे हुए थे, बचाव अभियान के दौरान सात शव निकाले गए जिनमें तीन शव महिलाओं के और चार शव पुरुषों के हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
TagsVisakhapatnam मंदिर दीवार गिरने8 मौतकई घायलVisakhapatnam temple wall collapses8 deadmany injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





