आंध्र प्रदेश

नहर में जा गिरी बारातियों से भरी बेकाबू बस, सात लोगों की मौत

Admin Delhi 1
11 July 2023 8:06 AM GMT
नहर में जा गिरी बारातियों से भरी बेकाबू बस, सात लोगों की मौत
x

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में मंगलवार को एक बारात ले जा रही बस के नहर में गिर जाने से एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पोडिली से काकीनाडा जा रही बस दर्शी के पास सागर नहर में गिर गई। बस में 35 से 40 लोग सवार थे। वे एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए काकीनाडा जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव और राहत अभियान शुरू किया। पुलिस के अनुसार, यात्रा के लिए राज्य के स्वामित्व वाली आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की एक बस किराए पर ली गई थी।

बस चालक को अचानक झपकी आ गई, इसके कारण यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान अब्दुल अजीज (65), अब्दुल हानी (60), शेख रमीज (48), मुल्ला नूरजहां (58), मुल्ला जानी बेगम (65), शेख शबीना (35) और शेख हिना (6) के रूप में हुई।

सात लोगों की मौत, एक दर्जन घायल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकाशम जिले में मंगलवार तड़के बारातियों से भरी एक बस नहर में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा हादसे में एक दर्जन लोग घायल भी हुए हैं।

बस में सवार थे 40 लोग: जानकारी के मुताबिक, ये हादसा मंगलवार तड़के दर्शी इलाके के पास हुआ है। बस पोडिली से काकीनाडा जा रही थी। तभी बस बेकाबू होकर सागर नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसे की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया।

Next Story