आंध्र प्रदेश

48 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ला रहे थे आंध्र प्रदेश से

Ritisha Jaiswal
21 Feb 2022 10:05 AM GMT
48 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ला रहे थे आंध्र प्रदेश से
x
पुलिस ने यमुना ब्रिज पर चेकिग के दौरान एक कार से 48 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है,

पुलिस ने यमुना ब्रिज पर चेकिग के दौरान एक कार से 48 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो आंध्र प्रदेश से गांजा ला रहे थे।रविवार को यमुना ब्रिज पर पुलिस चेकिग कर रही थी। इसी दौरान एक सूचना के आधार पर पुलिस ने एक सेंट्रो कार को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार से 48 किलो गांजा मिला। इसके बाद पुलिस ने कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के नाम सतवीर व शकील निवासीगण गांव टांडा थाना छपरौली जिला बागपत बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपित आंध्रप्रदेश से गांजा तस्करी कर ला रहे थे। जिसे आसपास के जिलों में बेचा जाना था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के मोबाइल व एक पेचकस कब्जे में ले लिया। छेड़खानी करने का आरोपित गिरफ्तार

थानाभवन : क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर में गत कुछ दिनों से रास्ते में युवतियों से छेड़खानी को लेकर स्वजन ने थानाभवन थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने गांव हरड़ फतेहपुर से एक युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रजनीश पुत्र बिजेंद्र बताया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया। संसू फाइनेंसकर्मी से लूट के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
संवाद सूत्र, गढ़ीपुख्ता : पुलिस ने थानाभवन से कलेक्शन कर ऊन लौट रहे फाइनेंसकर्मी से मारपीट कर लूटपाट के मामले में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी रकम व वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। इस मामले में दो बदमाश अभी फरार हैं।
कुछ दिन पूर्व गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर के पास रजवाहे की पटरी पर बाइक सवार कुछ युवकों ने बाइक सवार एक फाइनेंस कर्मचारी रजत कुमार पुत्र श्याम सिंह निवासी गांव मंधौरा जनपद सहारनपुर को रोक लिया था। बदमाशों ने रजत से मारपीट करते हुए उसका बैग लूट लिया था तथा धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पीड़ित की सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस ने धरपकड के लिए अभियान भी चलाया था, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा था। घटना के संबंध में पीडि़त ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना में शामिल दो बदमाशों शिवम उर्फ सूर्य प्रताप पुत्र शेरसिंह निवासी गांव खुदाबख्शपुर माजरा थाना बड़गांव जनपद सहारनपुर व हर्षित पुत्र बिजेंद्र शर्मा निवासी गांव बडौली माजरा थाना बड़गांव जनपद सहारनपुर को संगम नहर गंदेवड़ा के गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई 19500 रुपये की नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। थानाध्यक्ष गढ़ीपुख्ता एमपी सिंह ने बताया कि घटना में दो अन्य बदमाश अभी फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पकड़े गए शातिर हर्षित ने बताया कि उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। इसी के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फाइनेंसकर्मी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।


Next Story