आंध्र प्रदेश

ऑटो से जा रही महिला मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, 6 लोगों की मौत, दिवाली की खुशियां मातम में तब्दील

jantaserishta.com
5 Nov 2021 9:06 AM IST
ऑटो से जा रही महिला मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, 6 लोगों की मौत, दिवाली की खुशियां मातम में तब्दील
x
बड़ी खबर.

अनंतपुर: आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां हैदराबाद बेंगलुरु हाईवे पर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार की सुबह हुआ. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी.

यह हादसा अनंतपुर के पमिडी मंडल में हुआ. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. ऑटो में ज्यादातर महिला मजदूर सवार थीं. हादसे में 6 मजदूरों के मारे जाने की खबर है. हालांकि, चश्मदीदों का कहना है कि हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
सभी मारे गए मजदूर अनंतपुर के कोपल्लाकोंडा गांव के हैं. सभी घायलों को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. वहीं, 6 लोगों की हादसे में मौत हो गई. कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इस मामले में पुलिस चश्मदीदों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि कही ड्राइवर नशे की हालत में तो नहीं था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story