आंध्र प्रदेश

बारातियों को ले जा रहे ट्रैक्टर पलटी, 6 लोगों की मौत

Rani Sahu
9 Dec 2022 7:24 AM GMT
बारातियों को ले जा रहे ट्रैक्टर पलटी, 6 लोगों की मौत
x
अमरावती । आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में बारातियों को ले जा रहे ट्रैक्टर के पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। हादसा पुथलपट्टू मंडल के लक्ष्मैया ऊरू गांव के पास हुआ। मरने वालों में ट्रैक्टर चालक दो महिलाएं और बच्चे शमिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को चित्तूर तिरुपति और वेल्लोर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बारात इराला मंडल में उसके गांव बलिजापल्ले से शुरू हुई थी और गुरुवार सुबह होने वाली शादी के लिए जेट्टीपल्ले गांव जा रही थी। हादसे में बचे लोगों ने बताया कि तेज गति के कारण ट्रैक्टर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। मृतकों की पहचान सुरेंद्र रेड्डी (52) वसंतम्मा (50) रेडदम्मा (31) तेजा (25) विनिशा (3) और देशिका (2) के रूप में हुई है। घायलों में दूल्हा हेमंत कुमार भी शामिल है। उसकी शादी जेट्टीपल्ले गांव की भुवनेश्वरी से गुरुवार सुबह होनी थी।

{ जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story