- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- आंध्र में चक्रवात...
आंध्र प्रदेश
आंध्र में चक्रवात 'मुरासु' का खतरा, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एनटीआर कलेक्टर के साथ की समीक्षा बैठक
jantaserishta.com
3 Nov 2026 11:19 AM IST

x
विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात 'मुरासु' से निपटने की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिए समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान एनटीआर जिले के कलेक्टर लक्ष्मी शा ने मुख्यमंत्री को जिले के हालात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के कई इलाकों में फिलहाल हल्की बारिश हो रही है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और लगातार निगरानी की जा रही है।
कलेक्टर ने बताया कि अधिकारियों की टीम ने बुडमेरु ड्रेन के आसपास के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया है। अभी तक स्थिति नियंत्रण में है और चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि, एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विशेष रूप से मोगलराजपुरम इलाके में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। वहां के कुछ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बने राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
कलेक्टर लक्ष्मी शा ने बताया कि चक्रवात से निपटने के लिए राहत और बचाव दलों को तैयार रखा गया है। इसके साथ ही स्थानीय निकाय चुनावों के वोटों की गिनती के लिए भी सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं, ताकि खराब मौसम के बावजूद प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
मौसम विभाग ने मंगलवार को जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने दुकानदारों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के प्रबंधकों से भी अपील की है कि भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए वे अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। अधिकारियों ने सभी निवासियों से सरकारी निर्देशों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है। साथ ही माता-पिता से विशेष अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को घर के अंदर ही रखें और उन्हें बारिश के दौरान बाहर न जाने दें।
Tagsचक्रवात 'मुरासु'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





