आंध्र प्रदेश

नाबालिक छात्रा को भाग ले जा रहे युवक को रेल पुलिस ने पकड़ा, संदिग्ध अवस्था में थे दोनो

Ritisha Jaiswal
23 May 2022 12:05 PM GMT
नाबालिक छात्रा को भाग ले जा रहे युवक को रेल पुलिस ने पकड़ा,  संदिग्ध अवस्था में थे दोनो
x
सीतामढ़ी से आंध्रप्रदेश नाबालिक छात्रा को लेकर जा रहे एक युवक को रेल पुलिस ने पकड़ा है।

सीतामढ़ी से आंध्रप्रदेश नाबालिक छात्रा को लेकर जा रहे एक युवक को रेल पुलिस ने पकड़ा है। उसे मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन से पकड़ा गया है। दोनो संदिग्ध अवस्था में थे। दोनों को हिरासत में लेकर जीआरपी थाने लाया गया। जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया है कि वे दोनों सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। शादी करना चाहते हैं। लेकिन, परिवार वाले राजी नहीं हो रहे है। इसको लेकर वे लोग भागकर आंध्र प्रदेश जा रहे हैं। जहां लड़के के रिश्तेदार हैं। वहीं वे लोग शादी करेंगे।

प्रेमी ने पुलिस को बताया कि प्रेम प्रंसग के बारे में दोनों के परिजनों को पता चल गया है। छात्रा के परिजन अब उसकी शादी दूसरी जगह करवाना चाहते हैं। लेकिन, छात्रा तैयार नहीं है। उसने बताया कि दोनों के बीच करीब 1 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बाजार में पहली मुलाकात हुई थी। दोस्तों के जरिए छात्रा का नंबर लिया। इसके बाद उससे कॉल पर बात होने लगी।
इस दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने लगी। जब प्यार परवान चढ़ा तो दोनों के परिवारों को पता चल गया। इसके बाद वे लोग दोनों को अलग करना चाहते है। इस पर दोनों में भागने का प्लान बनाया। बताया कि दोनों अपने अपने घरों से छिपकर भाग निकले। सीतामढ़ी से बस पकड़कर मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। टिकट लेकर ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान दोनों पकड़े गए। इधर, जीआरपी का कहना है कि दोनों के परिजनों को सूचना दिया गया है। छात्रा का उम्र का सत्यापन किया जा रहा है।


Next Story