- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- पवन कल्याण, बालकृष्ण...
आंध्र प्रदेश
पवन कल्याण, बालकृष्ण जेल में चंद्रबाबू नायडू से मिलेंगे
Rani Sahu
13 Sept 2023 10:07 PM IST

x
अमरावती (आईएएनएस)। जन सेना पार्टी (जेएसपी) नेता पवन कल्याण और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) विधायक एन. बालकृष्ण गुरुवार को राजामुंदरी सेंट्रल जेल में पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात करेंगे। टॉलीवुड के दोनों लोकप्रिय अभिनेता पवन कल्याण और बालकृष्ण दोपहर 12 बजे नायडू से मुलाकात करेंगे। उनके साथ तेदेपा महासचिव और नायडू के बेटे नारा लोकेश भी होंगे।
बालकृष्ण नायडू के बहनोई और लोकेश के ससुर भी हैं।
लोकेश ने अपनी मां भुवनेश्वरी और पत्नी ब्रह्माणी के साथ मंगलवार को जेल में नायडू से मुलाकात की थी। नायडू को कथित कौशल विकास निगम घोटाले में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने 9 सितंबर को नंदयाल में गिरफ्तार किया था। अगले दिन विजयवाड़ा की एक अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। तेदेपा सुप्रीमो को बाद में राजामुंदरी जेल में भेज दिया गया।
पवन कल्याण अपनी एकजुटता जताने के लिए 9 सितंबर को विजयवाड़ा में नायडू से मिलना चाहते थे। हालांकि, अधिकारियों ने उनकी चार्टर्ड फ्लाइट को हैदराबाद से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने सड़क मार्ग से विजयवाड़ा पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
Next Story





