- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- आंध्र प्रदेश में...
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश में कुरनूल को महाराष्ट्र के सोलापुर से जोड़ने वाला एक एक्सप्रेसवे विकसित करने को तैयार है एनएचएआई
Ritisha Jaiswal
17 May 2022 6:02 PM IST

x
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) आंध्र प्रदेश में कुरनूल को महाराष्ट्र के सोलापुर से जोड़ने वाला एक एक्सप्रेसवे विकसित करने को तैयार है
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) आंध्र प्रदेश में कुरनूल को महाराष्ट्र के सोलापुर से जोड़ने वाला एक एक्सप्रेसवे विकसित करने को तैयार है 318 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे केंद्र सरकार की भारतमाला परियोजना के अंतर्गत चेन्नै-सोलापुर आर्थिक गलियारे से भी जुड़ेगा।एक्सप्रेसवे आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से होकर गुज़रेगा। इस परियोजना के वर्ष 2025 तक पूरा करने की योजना है।चेन्नै आर्थिक गलियारे के साथ जुड़ने पर एक्सप्रेसवे देश के पश्चिमी हिस्सों के साथ दक्षिणी भारत के औद्योगिक क्षेत्रों की संयोजकता में काफी सुधार करेगा।
टीओआई की रिपोर्ट में बताया गया कि इस एक्सप्रेसवे को देश भर में एनएचएआई द्वारा शुरू की गई 23 प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में सूचीबद्ध किया गया था। उसने अब पहल के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने हेतु निविदाएँ आमंत्रित की हैं।
यह कुरनूल और सोलापुर के मध्य की दूरी को भी 100 किलोमीटर कम कर देगा। इससे पहले, आंध्र जिले से सोलापुर पहुँचने के लिए नलगोंडा और हैदराबाद से होकर जाना पड़ता था।इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद मोटर चालक तेलंगाना के महबूबनगर, कोस्गी और फिर कर्नाटक के रायचूर से होकर सोलापुर जा सकेंगे।
Next Story





