आंध्र प्रदेश

केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग: 6 की मौत, सीएम ने की मुआवजा देने की घोषणा

jantaserishta.com
14 April 2022 9:13 AM IST
केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग: 6 की मौत, सीएम ने की मुआवजा देने की घोषणा
x

एलुरु: आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के अक्किरेड्डीगुडेम में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 12 लोगों के घायल होने की भी खबर है। यह घटना गुरुवार आधी रात के करीब गैस रिसाव के कारण हुई।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एलुरु के एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि नाइट्रिक एसिड, मोनोमिथाइल के रिसाव से फैक्ट्री में आग लगी। आग लगने के समय फार्मास्युटिकल प्लांट की यूनिट 4 में अठारह व्यक्ति काम कर रहे थे। मरने वाले छह में से चार बिहार के प्रवासी श्रमिक थे। दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को पांच-पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा की।
अधिकारियों को घायलों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को घटना की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story