- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- तिरुमाला मंदिर में...
आंध्र प्रदेश
तिरुमाला मंदिर में भक्तों की लंबी भीड़, 48,700 भक्तों के मुंडवाए गए सिर
Admin2
29 May 2022 8:10 PM IST

x
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मंदिर के मामलों का प्रबंधन करने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के एक प्रवक्ता थलारी रवि ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि शनिवार को एक लाख से अधिक तीर्थयात्री मंदिर पहुंचे और रविवार को इतनी ही संख्या में आने की उम्मीद है। प्रवक्ता थलारी रवि के अनुसार शनिवार की रात 18 घंटे के अंतराल में लगभग 89,318 तीर्थयात्रियों ने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और 48,700 भक्तों के सिर मुंडवाए गए।उन्होंने कहा कि तिरुमाला पहाड़ी पर अभी एक लाख से अधिक यात्री हैं जो लाइन में नहीं लग सके। मौजूदा यात्रियों की भीड़ वार्षिक ब्रह्मोत्सव, वैकुंठ एकादशी गरुड़ सेवा के उत्सव के अवसरों पर होने वाली भीड़ से अधिक है। रवि ने कहा कि एक तीर्थयात्री को भगवान का दर्शन करने में 48 घंटे का समय लग रहा है।
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में तिरुमाला मंदिर में भक्तों की लंबी भीड़ लग गई है। भीड़ का अंदाजा से इसी से लगाया जा सकता है कि भक्तों को भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए 48 घंटे से भी अधिक समय का इंतजार करना पड़ रहा है। मंदिर प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को एक लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। रविवार को भी तीर्थयात्रियों की ऐसी ही संख्या रहने की उम्मीद रही है।
Next Story





