आंध्र प्रदेश

Kurnool: प्रेम त्रिकोण बना खून की वजह: नाले में मिली युवक की लाश से उठे कई सवाल

Tara Tandi
24 Jun 2025 11:42 AM IST
Kurnool: प्रेम त्रिकोण बना खून की वजह: नाले में मिली युवक की लाश से उठे कई सवाल
x
Kurnool कुरनूल: आंध्र प्रदेश में राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी वारदात सामने आई है। कुरनूल जिले में शादी के एक महीने बाद ही युवक की हत्या का मामला सामने आया है। एक नाले से युवक का शव मिला है, मामले में उसकी पत्नी की भूमिका सामने आई है। मृतक की पत्नी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
18 मई को हुई थी शादी
युवक की पहचान 32 साल के तेजेश्वर के तौर पर हुई है, जो 17 जून से लापता था। पिछले महीने 18 मई को ही उसके शादी हुई थी। युवक पेशे से भूमि सर्वेक्षक और डांस टीचर का काम करता था। युवक के परिवार ने आरोप लगाया है कि मृतक की पत्नी का किसी शख्स से अफेयर था। बहू ने ही अपने प्रेमी और मां के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।
मामले में पुलिस जांच कर रही है। कुछ दिन पहले भी राजा रघुवंशी नामक शख्स की हत्या का मामला सामने आया था, जिसने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी समेत कई लोगों को अरेस्ट किया था। हत्यारोपी पत्नी के पहचान ईश्वर्या के तौर पर हुई है।
मां-बेटी का बैंक कर्मी से अफेयर
पुलिस ने मामले में मृतक की सास सुजाता को भी अरेस्ट कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं, उनको लेकर अभी स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता। ईश्वर्या की मां सुजाता बैंक में काम करती है। सुजाता और ईश्वर्या का एक ही कर्मचारी से अफेयर चल रहा है।
फरवरी में होनी थी शादी
तीनों ने मिलकर तेजेश्वर को मारा है। ईश्वर्या तेजेश्वर के साथ भी रिश्ते में थी। इससे पहले दोनों की शादी फरवरी में होनी थी, लेकिन ऐन मौके पर ईश्वर्या गायब हो गई और शादी टल गई। बाद में वह लौट आई और तेजेश्वर के साथ शादी कर ली।
परिवार ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने तेजेश्वर को शादी करने के लिए मना किया था। तेजेश्वर ने उनकी बात नहीं मानी और ईश्वर्या से शादी कर ली। तेजेश्वर की हत्या में सुजाता, ईश्वर्या और एक बैंक कर्मी का हाथ है। परिवार ने न्याय की मांग की है।
Next Story