आंध्र प्रदेश

खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरा हाईटेंशन तार, 4 की मौत, 3 गंभीर

Shantanu Roy
2 Nov 2022 4:09 PM GMT
खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरा हाईटेंशन तार, 4 की मौत, 3 गंभीर
x
बड़ी खबर
अनंतपुर। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां हाईटेंशन तार टूटकर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिरा। जिससे करंट लगने से 5 महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बोम्मनहाल मंडल के दरगाह होन्नूर गांव में कई महिला मजदूर खेत में कटाई कर रहीं थी। अचानक इन खेतिहर मजदूरों पर हाईटेंशन तार गिर पड़ा। जिससे पांच महिला मजदूरों ने मौके पर ही दमतोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं।

दरगाह होन्नूर से कई महिला मजदूर खेत के काम पर गई थीं। ये सब जब ट्रैक्टर से आ रहे थे तभी हाईटेंशन बिजली का तार टूट गया और ट्रैक्टर के ऊपर गिरा गया। हादसे में 4 महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 अन्य घायल हैं: फकीरप्पा कागिनेल्ली, SP, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश

इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय मजदूर ट्रैक्टर में फसल रख रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली विभाग ने इलाके की बिजली आपूर्ति ठप कर दी है। घटना कैसे हुई इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है। इससे पहले चिलकोंडैयापल्ली गांव में 30 जून को 12 मजदूरों को ले जा रहे एक ऑटो में करंट लग गया था। जिसमें छह खेतिहर महिला मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं थी।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta