- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- शादीशुदा प्रेमिका के...
आंध्र प्रदेश
शादीशुदा प्रेमिका के मर्डर के चार दिन बाद आशिक ने दे दी जान, ट्रेन के आगे कूद
Rani Sahu
19 May 2022 4:33 PM IST

x
आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में गुरूवार को एक शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक पर एक महिला की हत्या का आरोप था
आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में गुरूवार को एक शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक पर एक महिला की हत्या का आरोप था जिसके साथ कथित तौर पर उसका एक्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा था। मृतक की पहचान 35 साल के पद्मा राव की तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक पद्मा राव ने गुरूवार तड़के निदुब्रोलू रेलवे स्टेशन के पास तिरुपति-विशाखापत्तनम डबल डेकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक की जेब से उसका आई कार्ड मिला जिसके आधार पर उसके परिवार को सूचित किया गया। मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कर ली है।
पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले मृतक ने 27 साल की डी शारदा नाम की एक महिला को कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार शाम को राव ने डी शारदा की उस वक्त चाकू मारकर हत्या कर दी थी जब वो चावली गांव में अपने घर के सामने काम कर रही थी। जानकारी के मुताबिक राव को देखकर डी शारदा ने भागने की कोशिश की लेकिन राव ने उसका पीछा किया और जबतक वो अपनी स्कूटी तक पहुंचती, राव ने उसकी गर्दन में चाकू मार दिया जिससे डी शारदा की मौके पर ही मौत हो गई। डी शारदा की मां ने राव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन तब से राव अपने घर से फरार था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक शारदा ने 2008 में उसी गांव के एक लड़के से शादी की थी। शारदा के दो लड़के और एक बेटी है। बताया जा रहा है कि करीब चार साल पहले शारदा और राव की दोस्ती हुई जो बाद में रिश्ते में बदल गई। कहा जा रहा है कि राव शारदा से संबंध रखना चाहता था लेकिन शारदा राव के साथ संबंध और आगे जारी नहीं रखना चाहती थी लिहाजा गुस्से में आकर राव ने शारदा की हत्या कर दी।
Next Story





