आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन

Rani Sahu
19 Oct 2022 7:08 AM GMT
आंध्र प्रदेश में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन
x
कुरनूल, आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को दूसरे दिन भी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat jodo yatra) जारी रखी। वायनाड के सांसद गांधी ने अदोनी मंडल के छगी गांव में स्थापित एक शिविर के पास मंगलवार की रात एक विशेष रुप से तैयार की गयी बस में रात्रि विश्राम किया और आज सुबह बनवासी गांव के लिए फिर अपनी पैदल यात्रा शुरू की।
रात्रि विश्राम शिविर के आसपास विशेष पुलिस बल तैनात किए गए थे। कई गांवों से गुजरने के बाद गांधी अदोनी कस्बे के आर्ट्स कॉलेज पहुंचेंगे जहां वह दोपहर में मीडिया को संबोधित करेंगे। यह यात्रा 21 अक्टूबर तक चलेगी और राज्य में 119 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। राज्य में कल से शुरू हुई गांधी की यह यात्रा यहां चार दिन चलेगी। इसके बाद यह पदयात्रा फिर कर्नाटक में प्रवेश कर जायेगी।
इस यात्रा के लिए आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) कांगेस कमेटी ने सारी व्यवस्था की है। इस बीच, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने 'राहुल यात्रा' के सफल संचालन के लिए 14 समितियों का गठन की है, जो राज्य में 23 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच लगभग 350 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस यात्रा की व्यवस्था को संभालेगी।

Source : Uni India

Next Story