आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में समुद्र किनारे बहकर आई 'ब्लू व्हेल'

Rani Sahu
28 July 2023 10:19 AM GMT
आंध्र प्रदेश में समुद्र किनारे बहकर आई ब्लू व्हेल
x
विशाखापत्तनम (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में बंगाल की खाड़ी के किनारे एक विशाल मछली बहकर आ गई है, जिसे ब्लू व्हेल कहा जा रहा है। संथाबोम्मली मंडल में मेघावरम समुद्र तट पर मरी हुई मछली बहकर किनारे आ गईं। स्थानीय मछुआरों का कहना है कि यह एक दुर्लभ मछली है। उन्हें इस बात का संदेह है उथले पानी में प्रवेश करने के बाद उसकी मृत्यु हो गई।
यह मछली लगभग 25 फीट लंबी है और इसका वजन पांच टन है। ब्लू व्हेल को पृथ्वी पर सबसे बड़ा जीव कहा जाता है।
मछली को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोग सेल्फी लेते नजर आए।
2021 में विशाखापत्तनम में तांतडी समुद्र तट पर मछली पकड़ने के दौरान कुछ मछुआरों ने फंसी हुई एक शार्क को बचाया था। अधिकारियों के मुताबिक यह व्हेल शार्क थी। बाद में उसे वापस समुद्र में भेज दिया गया।
Next Story