आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश पुलिस की कार्रवाई: रेड कार्पेट बिछाकर जलाया 200 करोड़ का गांजा

Deepa Sahu
15 Feb 2022 12:11 PM GMT
आंध्र प्रदेश पुलिस की कार्रवाई: रेड कार्पेट बिछाकर जलाया 200 करोड़ का गांजा
x
आंध्र प्रदेश पुलिस ने 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का अवैध गांजा नष्ट किया।

विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश पुलिस ने 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का अवैध गांजा नष्ट किया। इसके लिए बाकायदा रेड कार्पेट बिछाया गया। इसके बाद दो लाख किलो के नशे के जखीरे में आग लगाई गई। पुलिस ने इसका वीडियो भी ट्वीट किया। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट्स भी किए।

वीडियो में दिख रहा है कि एक खुले मैदान में गांजे के कई ढेर बनाए गए हैं। इस तक पहुंचने के लिए रेड कार्पेट भी बिछाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह गांजा आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों से पिछले कुछ साल में जब्त किया गया था। उन्होंने प्रतिबंधित माओवादी संगठन को राज्य में गांजे की खेती के लिए जिम्मेदार बताया। आंध्र में विशाखापत्तनम जिले के 11 मंडलों समेत साथ ओडिशा के 23 जिलों में भी गांजे की खेती की जा रही है.
Next Story