- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- आंध्र प्रदेश के...
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की बहन वाईएस शर्मिला पुलिसकर्मी को झाड़ दिया थप्पड़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला इन दिनों चर्चा में हैं। तेलंगाना की राजनीति में सक्रिय शर्मिला एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारकर चर्चा में आई हैं। शर्मिला तेलंगाना में पेपर लीक के सिलसिले में एसआईटी ऑफिस जा रही थीं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़
दरअसल, पुलिस शर्मिला को हिरासत में लेने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। हालांकि, उनका ड्राइवर फिर भी गाड़ी चलाने लगा। तभी एक पुलिस अधिकारी इससे नाराज हो गया और ड्राइवर को कार से खींचकर बाहर निकाला। पुलिस की कार्रवाई को देखकर शर्मिला भड़क उठी और अधिकारी से उलझ गईं। दोनों के बीच बहस होने लगी और तभी शर्मिला ने अधिकारी पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
कौन हैं वाईएस शर्मिला?
वाईएस शर्मिला वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी हैं। राजशेखर 2004 से 2009 तक कांग्रेस की ओर से संयुक्त आंध्र प्रदेश के सीएम रहे। एक हेलीकॉप्टर क्रैश में उनका निधन हो गया था। राजशेखर के निधन के बाद उनके बेटे जगन मोहन रेड्डी और कांग्रेस के बीच तल्खी बढ़ गई। इस वजह से जगन मोहन रेड्डी ने वाईएसआर कांग्रेस नाम से अलग पार्टी बना ली। जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के मौजूदा सीएम हैं।
पिता से सीखे राजनीति के गुर
कहते हैं कि शर्मिला का काम करने का तरीका अपने पिता राजशेखर रेड्डी से मिलता-जुलता है। राजनीति के दांव-पेच उन्होंने अपने पिता से ही सीखे हैं। साल 2019 में उन्होंने अपने भाई की पार्टी के लिए खूब प्रचार किया। 2019 में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की जीत हुई और जगन मोहन रेड्डी सीएम बने।