आंध्र प्रदेश

Andhra Pradesh : मुख्यमंत्री रेड्डी विदेश यात्रा के बाद लौटे वापस

Sanjna Verma
1 Jun 2024 3:43 PM IST
Andhra Pradesh :  मुख्यमंत्री रेड्डी विदेश यात्रा के बाद लौटे वापस
x

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी एक पखवाड़े की छुट्टी के बाद शनिवार को राज्य लौट आये।Chief Minister रेड्डी राज्य में एक साथ हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद 18 मई को अपने परिवार के साथ विदेश चले गए थे।

युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी YSRCP ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, परिवार के साथ विदेश यात्रा पूरी करने के बाद, मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी आज विजयवाड़ा लौट आये।गन्नवरम में हवाई अड्डे पर मंत्रियों, विधायकों, राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक समूह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। चुनाव परिणाम चार जून को घोषित होंगे।


Next Story