आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में जन्मी दीपिका डमेरला ने कनाडा में मेयर पद के चुनाव प्रचार में बॉलीवुड गाने का इस्तेमाल किया

Tulsi Rao
10 Oct 2026 11:30 AM IST
आंध्र प्रदेश में जन्मी दीपिका डमेरला ने कनाडा में मेयर पद के चुनाव प्रचार में बॉलीवुड गाने का इस्तेमाल किया
x

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश में जन्मीं राजनेता दीपिका डमेरला, कनाडा के मिसिसॉगा में मेयर पद की दौड़ में अपने अनोखे प्रचार अंदाज़ से लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

हाल ही में उन्होंने X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने चुनावी प्रचार के तहत मशहूर बॉलीवुड गाने 'क्या हुआ तेरा वादा' का बदला हुआ वर्शन गाती हुई नज़र आ रही हैं।

वीडियो में डमेरला वोटर्स से वादा करती हैं कि जिस दिन वह मिसिसॉगा की मेयर बनेंगी, उस दिन प्रॉपर्टी टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा।

वीडियो का समापन उनके चुनावी नारे "A city that works" (एक ऐसा शहर जो काम करता है) और वोटर्स से उन्हें सपोर्ट करने की अपील के साथ होता है।

मिसिसॉगा शहर की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, डमेरला ने 2018 में वार्ड 7 की काउंसलर के तौर पर काम किया था।

Next Story