आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, श्री कनकदुर्गा मंदिर में देवी मां का लिया आशीर्वाद

Shiddhant Shriwas
7 Jun 2022 4:25 PM IST
आंध्र प्रदेश : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, श्री कनकदुर्गा मंदिर में देवी मां का लिया आशीर्वाद
x

जनता से रिश्ता | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) इन दिनों आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं. बीते सोमवार को विजयवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा का जोरदार तरीके से स्वागत किया. उन्होंने राज्य के विजयवाड़ा में स्थित श्री कनदुर्गा मंदिर में देवी मां का आशीर्वाद लिया. (फोटो आभार twitter/@jpnadda)

जेपी नड्डा ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की. पूजारी ने मां की एक तस्वीर भी नड्डा को भेंट की. इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजदू थे. फोटो आभार twitter/@जपणाड्डा

जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, 'आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में श्री कनकदुर्गा माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेश एवं देशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की. (फोटो आभार twitter/@jpnadda)

श्री कनकदुर्गा माता मंदिर, आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. यह मंदिर पूर्णतयः माता दूर्गा को समर्पित है. मंदिर कृष्णा नदी के किनारे, इंद्रकीलाद्री पहाड़ी पर स्थित है. देवी कनक दुर्गा के बारे में कालिका पुराण, दुर्गा सप्तशती और अन्य वैदिक साहित्य में उल्लेख किया गया है. कनक देवी को स्वायंभु बताया गया है. (फोटो आभार twitter/@jpnadda)
कनक दुर्गा को 'देवी शाकम्भरी' का रूप भी माना जाता है. यहाँ शाकम्भरी उत्सव मनाया जाता है. देश मे माँ शाकम्भरी का मुख्य मंदिर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के निकट शिवालिक पर्वत श्रृंखला मे है. शाकम्भरी देवी ही कनक दुर्गा के नाम से विजयवाड़ा मे विख्यात है. . (फोटो आभार twitter/@jpnadda)

जेपी नड्डा ने प्रदेश के नेताओं की एक बैठक को भी संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी ने पिछले 8 वर्षों में भारत के विकास की एक नई कहानी लिखी है. देश का सकल घरेलू उत्पाद112.33 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 233 लाख करोड़ रुपये हो गया है. भारत अब ऊर्जा खपत में दुनिया में तीसरे और वैश्विक खुदरा व्यापार विकास में दूसरे नंबर पर है. . (फोटो आभार ANI)
जेपी नेड्डा ने बैठक में यह भी कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 3 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है और PM मोदी का विजन इसे 5 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाना है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों का प्रतिशत 22 से घटकर 10 हो गया है, जबकि अधिकतम गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों का प्रतिशत एक प्रतिशत से घटकर 0.8 प्रतिशत हो गया है. (फोटो आभार twitter/@jpnadda)
दरअसल अगले महीने 2 और 3 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक हैदराबाद में आयोजित होने जा रही है. भाजपा अब दक्षिण राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पूरी तरह से मैदान में उतर गई है. नड्डा का यह दौरा भी इसी दिशा में बढ़ाया गया कदम है. (फोटो आभार ANI)

Next Story