आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी को उत्पादन बंद करने का दिया आदेश

Shiddhant Shriwas
7 Jun 2022 8:25 AM GMT
आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी को उत्पादन बंद करने का दिया आदेश
x
बोर्ड ने पोरस लेबोरेटरीज से नमूने लेने के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी हैदराबाद को भेजा है।

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के अच्युतापुरम स्थित पोरस लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में गैस रिसाव के बाद उसे आगामी आदेश तक बंद करने का निर्देश दिया गया है।

आंध्र प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी को उत्पादन बंद करने का आदेश दिया। बोर्ड ने पोरस लेबोरेटरीज से नमूने लेने के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी हैदराबाद को भेजा है। बोर्ड का कहना है कि गैस रिसाव दो जगह से हो सकता है। एक उसी कंपनी से जहां कर्मचारी बीमार हुए थे, दूसरा पोरस लैब से। इसलिए, दोनों कंपनियों को जांच रिपोर्ट आने तक सभी उत्पादन को रोकने का आदेश दिया गया है। गत दिनों गैस लीक होने के बाद लगभग 178 कर्मचारी बीमार पड़ गए थे।


Next Story