आंध्र प्रदेश

यात्रियों के साथ जा रहे एक ऑटो रिक्शा पर हाई टेंशन बिजली का तार गिरने से 8 लोगों की मौत

Teja
30 Jun 2022 10:40 AM GMT
यात्रियों के साथ जा रहे एक ऑटो रिक्शा पर हाई टेंशन बिजली का तार गिरने से 8 लोगों की मौत
x
हादसा

आंध्र प्रदेश के श्री सत्या साई जिले में एक भीषण हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए।ताडीपत्री मंडल के चिल्लाकोण्डयया पल्ली गांव के निकट एक घटना के अनुसार यात्रियों के साथ जा रहे एक ऑटो रिक्शा पर हाई टेंशन बिजली का तार गिर गया, जिसके तुरंत बाद पूरे ऑटो में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी लोग जिंदा जल गए, उन्हें बचने का मौका ही नहीं मिला। इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत बताई जा रही है। सभी गुंडम्पली गांव के रहने वाले हैं। वे खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे।बताया जा रहा है कि करंट लगने से लगी आग इतनी तेजी से फैली की किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और ऑटो सवार सभी लोग इस बड़े हादसे का शिकार हो गए। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि सभी मृतक खेतों में काम करने वाले श्रमिक थे और वे सुबह अपने काम पर जा रहे थे। तभी रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया।








READ MORE

बता दें कि करंट लगने के अलावा इसी माह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक गैस लीक का मामला हुआ था। एक कंपनी में गैस लीक होने की वजह से कंपनी में काम करने वाली 30 महिलाकर्मी बीमार पड़ गई थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गैस लीक होने की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात की जानकारी ली। मामले की जांच जारी है। अचुतापुरम में पोरस लेबोरेटरीज प्राइवेट मिलिमेटड कंपनी में आज गैस लीक की घटना हुई थी।


Next Story