- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- स्कूल का मिड-डे मील खा...
दक्षिण। स्कूल का मिड डे मील खाने के बाद लगभग 75 विद्यार्थी बीमार पड़ गए. दक्षिण 24 परगना के कुलतली थाना क्षेत्र के ज्वालाबेरिया एक नंबर ग्राम पंचायत के केवड़ाखाली नकुल सहदेव हाईस्कूल में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई. सोमवार दोपहर तीन बजे के करीब इस घटना से स्कूल परिसर में दहशत फैल गई. पुलिस (Police) व स्थानीय सूत्रों के अनुसार स्कूल में अन्य दिनों की तरह ही मिड-डे मील भी बना था. ढाई बजे तक छात्रों को उस भोजन को खाने की अनुमति होती है. खाना खाते ही एक के बाद एक छात्र (student) बीमार पड़ने लगे. इससे स्कूल प्रशासन डर गया. ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में छात्रों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना पाकर कुलतली थाने की पुलिस (Police) मौके पर पहुंच गई.
डॉक्टरों (Doctors) की प्रारंभिक धारणा यह थी कि भोजन में गड़बड़ी होने के कारण छात्र (student) बीमार पड़ गए. ज्यादातर को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, लेकिन दो छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्कूली छात्रों के बीमार होने की खबर मिलने पर कुलतली विधायक गणेश मंडल भी अस्पताल पहुंचे. छात्रों की शारीरिक स्थिति के बारे में डॉक्टरों (Doctors) से बात की. /भानुप्रिया





