- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- चोरी की 28...
काकीनाडा। आंध्रप्रदेश में काकीनाडा पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को पूर्वी गोदावरी जिले के कोव्वुर मंडल के वाडापल्ली गांव के कोराडा वेंकटसुलु (55) को गिरफ्तार कर उसके पास से 15 लाख रुपये से अधिक की चोरी की 28 मोटरसाइकिलें बरामद की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वेंकटसुलु को पहले इसी तरह की चोरी के मामलों में कादियाम पुलिस ने गिरफ्तार किया था और एक साल की कैद के बाद उसे पांच महीने पहले रिहा कर दिया गया था।
वेंकटसुलु ने जेल से रिहा होने के बाद एक बार फिर से मोटरसाइकिल चोरी करना शुरू कर दिया और अब उसे काकीनाडा की अपराध शाखा पुलिस ने पकड़ लिया।
सूत्रों ने बताया कि उसके खिलाफ कादियाम, राजामुंदरी, पेड्डापुरम, प्रकाशनगर, दौलेश्वरम, निदादावोलु, ताडेपल्लीगुडेम, पेद्दापुरम, रंगमपेट, रामचंद्रपुरम, मांडपेटा ग्रामीण और अनपर्ती पुलिस थानों में मोटरसाइकिल चोरी के 45 मामले दर्ज हैं। सूत्रों ने बताया कि आरोपी की न्यायिक हिरासत के लिए उसे अदालत में पेश किया जाएगा।





