आंध्र प्रदेश

कार-ट्रक की टक्कर में 2 की मौत

Rani Sahu
12 Feb 2023 12:31 PM IST
कार-ट्रक की टक्कर में 2 की मौत
x
विजयवाड़ा (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि विसनपेटा मंडल के अडुरोडु गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
कार सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा घायल हो गया।
मृतकों की पहचान गुप्तालाल (45) और सुनीता (35) के रूप में हुई है।
सुनीता के पति रामबाबू की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें विजयवाड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है
हादसा उस समय हुआ जब वे तेनाली में एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
--आईएएनएस
Next Story