राज्य

भाजपा विधायक लोकम टसर के खिलाफ कथित रेप का मामला दर्ज

Admin2
15 July 2022 9:20 AM IST
भाजपा विधायक लोकम टसर के खिलाफ कथित रेप का मामला दर्ज
x
ईटानगर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : अरूणाचल प्रदेश में ईटानगर महिला पुलिस ने कोलोरियांग विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक लोकम टसर के खिलाफ कथित दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक विधायक पर 24 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 376 (2) एच के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि विधायक ने गत चार जुलाई को ईटानगर के पास अपने निजी आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। ईटानगर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कामदम सिकॉम ने कहा कि दावे के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। कथित पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया गया है।

हालांकि रिपोर्ट मिलने में समय लगेगा। इस बीच अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने विधायक द्वारा महिला से कथित दुष्कर्म की कड़ी निंदा की है। यहां जारी बयान के मुतबिक आयोग ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है और पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की जानकारी मांगी है।
dn360


Next Story