राज्य

अलीपुरद्वार: हैमिल्टनगंज इलाके में घर में फंदे से लटकता मिला किशोर का शव

Admin Delhi 1
11 March 2022 3:45 PM IST
अलीपुरद्वार: हैमिल्टनगंज इलाके में घर में फंदे से लटकता मिला किशोर का शव
x

जिले के कालचीनी ब्लॉक के हैमिल्टनगंज इलाके में गुरुवार देर रात एक किशोर का फंदे से लटकता शव मिला है। मृतक किशोर का नाम येशु मंडल (17) बताया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम से येशु को आसपास न देखकर घरवालों ने फोन किया, लेकिन उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने येशु को खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान येशु का शव घर के अंदर ही फंदे से लटकता पाया गया। परिजनों ने उसे फौरन फंदे से उतार कर उत्तर लताबारी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलने पर कालचीनी थाने की पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Next Story