राज्य

असम के करीमगंज में अतिक्रमणकारियों के 90 घर हुए तबाह,

Admin2
18 July 2022 11:11 AM IST
असम के करीमगंज में अतिक्रमणकारियों के 90 घर हुए तबाह,
x

Image used for representational purpose

भड़क उठे बदरुद्दीन अजमल

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : असम के करीमगंज में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कम से कम 90 घरों में बुलडोजर चला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अभियान त्रिपुरा और बांग्लादेश की सीमा से लगे करीमगंज जिले के पाथरकांडी कस्बे के मुस्लिम बहुल इलाके पर चला। वहीं ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) ने गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन असम सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेदखली अभियान के खिलाफ था।अधिकारियों ने बताया कि नब्बे कच्चे और पक्के घरों को ध्वस्त किया गया। इसके लिए 20 जेसीबी को लाया गया था। अधिकारियों के अनुसार करीब 100 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने कहा कि इन मकानों के मालिकों को पहले ही नोटिस भेज दिया गया था।

अधिकारियों ने घोषणाएं भी की थीं और समाचार पत्रों में अतिक्रमण विरोधी अभियान का विवरण भी प्रकाशित किया था। इससे प्रभावित स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके पास जमीन के वैध दस्तावेज हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने जो कागजात दिखाए हैं वे आंतरिक समझौते हैं, यह आधिकारिक दस्तावेजों के समान नहीं है।
dn360


Next Story