राज्य

देश की 7 सिस्टर्स, पूरी दुनिया में अन्यत्र दुर्लभ...जाने और क्या है ख़ास

Admin2
8 May 2022 6:53 AM GMT
देश की 7 सिस्टर्स, पूरी दुनिया में अन्यत्र दुर्लभ...जाने और क्या है ख़ास
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सेवन सिस्टर्स पूर्वोत्तर भारत के सात आपस में सटे हुए राज्य हैं देश का सात प्रतिशत हिस्सा बनाते है। ये राज्य हैं अरुणाचल प्रदेश; असम; मेघालय; मणिपुर; मिज़ोरम; नागालैंड और त्रिपुरा| हालंकि इन राज्यों के संस्कृति और सम्पदा एक दुसरे से बिलकुल अलग हैं लेकिन राजनैतिक; समाजिक और आर्थिक तौर पर ये सभी एक ही प्रकार के हैं।

क्या है इन राज्यों की राजधानियां अरुणाचल प्रदेश - ईटानगर असम - दिसपुर मणिपुर - इम्फाल मेघालय - शिलोंग मिज़ोरम - ऐजवाल नागालैंड - कोहिमा त्रिपुरा - अगरतला क्या कहता है इतिहास 1947 में जब भारत ब्रिटिश राज्य से मुक्त हुआ तो देश के पूर्वोत्तर में तीन ही बड़े राज्य थे- मणिपुर; त्रिपुरा और असम जिसकी राजधानी शिलोंग थी जो अब मेघालय की राजधानी है। बाद में इन्ही राज्यों से 4 राज्य और बने। 1963 में नागालैंड उसके बाद1972 में मेघालय ; उसी वर्ष 1972 में मिज़ोरम यूनियन टेरिटरी बना और अंत में 1987 में अरुणाचल प्रदेश को प्रदेश का दर्जा मिला। इन राज्यों में बोडो; निशि; गारो; नागा और भूटिया के अलावा भी कई जन जातियां है।
1947 में जब भारत ब्रिटिश राज्य से मुक्त हुआ तो देश के पूर्वोत्तर में तीन ही बड़े राज्य थे- मणिपुर; त्रिपुरा और असम जिसकी राजधानी शिलोंग थी जो अब मेघालय की राजधानी है। बाद में इन्ही राज्यों से 4 राज्य और बने। 1963 में नागालैंड उसके बाद1972 में मेघालय ; उसी वर्ष 1972 में मिज़ोरम यूनियन टेरिटरी बना और अंत में 1987 में अरुणाचल प्रदेश को प्रदेश का दर्जा मिला। इन राज्यों में बोडो; निशि; गारो; नागा और भूटिया के अलावा भी कई जन जातियां है।इस छोटे से क्षेत्र में 220 से अधिक नस्लों के लोग निवास करते हैं, और जितनी नस्ल, उतनी भाषाएँ और उतनी ही संस्कृतियां। प्रकृति ने तो मानो अपना पूरा खजाना ही यहॉं बिखेर दिया हो। अकेले इस क्षेत्र में ५१ प्रकार के वन और असंख्य प्रकार की पादप जातियॉं हैं।
त्रिपुरा और असम, बंगाल के कुछ हिस्सों के निकट स्तिथ होने के कारण किसी भी अन्य राज्य की तुलना में मछली को पसंदीदा व्यंजन मानते हैं। चावल इस क्षेत्र में प्रसिद्ध भोजन है। असम में लोग विभिन्न रूपों और स्वादों में चावल खाते हैं। पेठा, चावल से बनी एक मिठाई है जो इस क्षेत्र का एक लोकप्रिय पकवान है। यहाँ के लोग खाने में कम तेल डालते हैं और सरसों के तेल को खाना पकाने के लिए उपयोग करते हैं। बतख, बांस की शूटिंग आदि से तैयार व्यंजन उत्तर-पूर्व क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय हैं।
Next Story