![पूर्वोत्तर राज्य में कुछ स्थानों पर 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर पूर्वोत्तर राज्य में कुछ स्थानों पर 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/26/1652066--50-.webp)
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों, दक्षिण- पश्चिम अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम बंगाल के मानसून के अगले 48 घंटों के दौरान आगे बढऩे के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। दिन का तापमान असम और मेघालय के कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में कुछ स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर,कई स्थानों पर उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, पूर्वी मध्य प्रदेश और राजस्थान में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। झारखंड और छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर, बिहार में कई जगहों पर और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर, गुजरात, मराठवाड़ा, विदर्भ, केरल, माहे में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
विजयवाड़ा (तटीय आंध्र प्रदेश) में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे और लक्षद्वीप में मंगलवार को 0830 बजे से बुधवार को 0830 बजे के बीच आंधी-तूफान के साथ बारिश हुयी। उत्तराखंड, हरियाणा और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की सूचना है।पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, झारखंड में कुछ स्थानों पर, बिहार, केरल, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक उत्तर आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े। सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में मौसम शुष्क रहा।
Next Story